रात के समय इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस हेलीकॉप्टर कार में चालक सहित चार लोग आराम से बैठ सकते हैं। जिले को लोग इस कार को शादी-विवाह के लिए बुकिंग कर रहे हैं। सलमान ने बुकिंग के लिए चार हजार, पांच हजार और 8 हजार का रेट निर्धारित किया है। सलमान ने बताया कि नैनो कार को हेलीकॉप्टर की तरह बनाने में करीब तीन लाख रुपये का आया है।
उन्होंने बताया कि इस हेलीकॉप्टर कार को बनाने के लिए बिहार से जारी एक वीडियो के जरिए चैलेंज मिला था। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए उन्होंने इसे बनाया। वर्तमान में लोग शादी-विवाह में इसकी बुकिंग करा रहे हैं।