फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना के बाबत थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन

बेला गांव निवासी मनोज यादव पुत्र मायाशंकर रविवार को किसी काम से दीदारगंज बाजार गया था। देर रात साढ़े ग्यारह बजे वह घर पहुंचा तो घर का दवराजा चपका हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार आलमारी में रखे लगभग ढ़ाई लाख रुपये के जेवरात व 25 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। सोमवार की शाम मनोज यादव पुन: थाने पर पहुंचा और अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें