फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सेंध काटकर घर से टीवी कूलर तक उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। पवई बाजार में बीती रात चोरों ने एक घर में पीछे से सेंध काटकर लाखों के सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार मुंबई रहता है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित की रिश्ते में मामी ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पवई बाजार निवासी परमेश परिवार सहित मुंबई में रहकर काम करता है। पवई में उसके मकान में ताला बंद है। बीती रात चोर उसके घर में पीछे से सेंध काटकर घुस गए। पूरा घर खंगाल डाला। लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। पड़ोसियों की सूचना पर परमेश की मामी शारदा देवी उसके घर पहुंची। शारदा देवी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दीं। परमेश की मामी शारदा देवी ने बताया कि चोर बीती रात घर में पीछे से नकब लगाकर घर के अंदर घुसे। इस दौरान घर में रखा कूलर, टीवी, मोटर, पंखा, हैंडपंप, जेवरात, बर्तन सहित लाखों का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें