फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नकदी और जेवरात समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के बेरांव गांव निवासी एक व्यक्ति में घर में बुधवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर नकदी और लाखों रुपये जेवरात समेट ले गए। सुबह पीड़ित की सूचना पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। बेरांव गांव निवासी चंद्रभान चौहान का नहर के बगल में मकान है। रात में खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य गर्मी के चलते घर के बाहर सोने चले गए थे। देर रात चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर में उतर आए। इसके बाद चोरों ने एक-एक कमरों को खंगाल डाला और अटैची-बक्सा आदि छत पर ले जाकर आराम से तोड़ कर कीमती सामान निकाल ले गए। सुबह परिवार की महिलाएं उठी और घर में गई तो सबकुछ बिखरा देख होश उड़ गए। शोर मचाने पर पुरुष सदस्य भी उठ गए और घर के निचले हिस्से में सामान बिखरा देखा और छत पर अटैची बक्सा टूटा देखा। पीड़ित के अनुसार घर बनवाने के लिए रखा 1.44 लाख रुपये के साथ ही तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोर उठा ले गए है। पीड़ित की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर मौका मुआयना किया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें