फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्राम प्रधान समेत दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के नंदावं गांव के प्रधान समेत दो लोगों के घरों से चोरों ने सोमवार की रात लाखों का माल पार कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ सरायमीर थाना पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवारों ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

चोर सबसे पहले नंदावं गांव निवासी अनिकेत यादव के घर में छत के रास्ते से घुसे। इसके बाद घर के एक कमरे में रखे आलमारी को तोड़ कर एक जोड़ी पायल, तीन नथुनी, सोने की लाकेट, कान की बाली समेत लगभग तीन हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। खटपट की आवाज होने पर अनिकेत की नींद टूट गई तो उसने शोर मचाया। शोर मचाने पर चोर मौके से भाग निकलने। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को रात में ही घटना की सूचना दे दिया। अनिकेत के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने ग्राम प्रधान चंदा देवी के घर को भी निशाना बनाया। यहां से चोर कई बैग को उठा ले गए। पड़ित परिवारों के अनुसार चोरों ने दोनों घरों से तीन लाख से अधिक का माल उड़ा दिया है। ग्राम प्रधान के पति दिनेश कुमार सरोज सीआरपीएफ जवान हैं जो वर्तमान में महाराष्ट्र प्रांत के नांदेड़ में तैनात है। दो अप्रैल को वो भी छुट्टी पर आए थे। सूचना पर रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। सुबह डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंच कर पुलिस ने दोनों घरों में जांच पड़ताल किया। पीड़ित परिवारों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें