फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। मंगलवार की रात चोरों ने सिधारी थाना अंतर्गत बैठौली महावन काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति के बंद घर का ताला तोड़ लाखों की नकदी, जेवरात व अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। बैठौली महावन काॅलोनी में दीपक सिंह पुत्र गिरजाशंकर सिंह का मकान है। मंगलवार को घर पर कोई नहीं था और ताला बंद था। देर रात अज्ञात चोर घर पर बंद ताला तोड़कर अंदर घुसे और 38 हजार रुपये नकदी के साथ ही तीन सोने की अंगुठी, फ्रीज, कूलर का मोटर, पंखा, टीवी व कीमती साड़ी आदि उठा ले गए। बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो ताला टूटा देख परिजनों के होश ही उड़ गए अंदर जाने पर पता चला कि चोर घुसे थे और पूरे घर को खंगाल लिए थे। पीड़ित गृहस्वामी दीपक सिंह ने घटना के बाबत सिधारी थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें