फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अशीलपुर गांव में मंगलवार को दिन के उजाले में चोरों ने ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये व करीब तीन लाख रुपये के जेवरात उड़ा ले गए। परिवार के सदस्य विंध्याचल माता के दर्शन के लिए गए थे। वहीं दो बेटों में से एक परीक्षा देने तो दूसरा खाना खाने के लिए बाजार में चला गया था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस व निजामाबाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंच घटना की छानबीन किए और चले गए। जानकारी मुताबिक महावीर सोनकर पुत्र सरेख का पूरा परिवार मंगलवार की अलसुबह विंध्याचल माता के दर्शन करने के लिए चले गए थे। वहीं महावीर के दो पुत्र विनोद व रवि घर पर थे। सुबह होने पर रवि अपना पेपर देने के लिए घर से चला गया। वहीं विनोद को दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के लिए होटल पर चला गया। वह खाना खाकर करीब तीन बजे घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। उसे शंका हुई और वह अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे गए रुपये व जेवरात गायब थे। विनोद अपने भाई के आने का इंतजार कर रहा था। भाई के आने के बाद विनोद ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर एवं थाने पर दी। मौके पर डायल 112 की पुलिस व निजामाबद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पीड़ित का कहना है कि आलमारी में रखे करीब दो लाख 40 हजार रुपये और जेवरात जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये थी जो चोरी चले गए। वह परिवार के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें