फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर में घुसे चोरों ने उड़ाया नकदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में छत पर चढ़कर सीढ़ी से उतर आए चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने अहरौला थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन

करनपुर गांव निवासिनी बबीता यादव शुक्रवार की रात अपने घर पर सो रही थी। परिवार के अन्य लोग भी सोए थे। देर रात बबीता की नींद खुली तो उसने देखा कि घर के कुछ कमरों के दरवाजे खुले हुए है और सामान बिखरे है। यह देख कर उसके होश ही उड़ गए। वह तत्काल बिस्तर से उठी और खुुले कमरों में गई तो आलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे लगभग पांच लाख के जेवरात व एक हजार नकद रुपये गायब थे। पीड़िता के अनुसार चोर छत पर चढ़ कर सीढ़ी से घर में उतर आए थे। घटना के बाबत रात में ही यूपी 112 पर सूचना दी गई। देर रात मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुआयना किया। शनिवार की सुबह पीड़िता ने अहरौला थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें