फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बंद घर में घुसे चोरों ने उड़ाए लाखों की नकदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के लाहीडीह बाजार स्थित एक बंद घर में छत पर चढ़ कर सीढ़ी का दरवाजा तोड़ कर उतरे चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की कवायद में जुटी हुई है। घटना से बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

तोवां गांव निवासी शादाब आलम का लाहीडीह बाजार में बैंक की शाखा के पास एक पक्का मकान बना हुआ है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर वह खुद जनरल स्टोर की दुकान करता है। तीसरे तल पर शादाब की बहन रहती है। एक सप्ताह पूर्व बहन पैतृक गांव तोवां चली गई थी। पूरे घर में कोई मौजूद रही था, सोमवार की रात अज्ञात चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी के दरवाजे में लगे कुंडी को तोड़ कर नीचे उतर आए। इसके बाद चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे लगभग सात हजार रुपये नकद मेवा आदि के साथ ही बहन के कमरे में रखे संदूक व आलमारी को तोड़ कर सोने की चार चूड़ी, गले का हार, तीन अंगूठी, नथुनी समेत लगभग सात लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह शादाब दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के बाबत तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोरी की घटना से बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें