फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, छह टीम तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन पर सामान्य ट्रेनों का आवागमन शुरू हो चुका है। श्रमिक ट्रेनों के आने पर यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग करती थी लेकिन अब रेलवे के कर्मचारियों को ही यह काम करना पड़ रहा था। डीएम ने पुन: स्वास्थ्य महकमें को टीम लगाने का निर्देश दिया, जिस पर 30 कर्मचारियों की छह टीम स्टेशन पर लगा दी गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी ट्रेनों से उतरने व चढ़ने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होनी है। जिलाधिकारी ने इस बाबत निर्देश जारी किया है। जिसके तहत स्टेशन पर कुल छह टीम तैनात की गई है। प्रत्येक टीम में पांच-पांच कर्मचारी लगाए गए है। उक्त छह टीमों को आजमगढ़ स्टेशन के अलावा सठियांव, सरायमीर व फूलपुर स्टेशन पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें