132 केवी/33 केवी फूलपुर से निर्गत पवई फीडर पर आरडीएस योजना के तहत जर्जर तार बदलने, इंटरपोलिंग पोल लगाने के लिए 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र माहुल के उपखंड अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए माहुल और पवई में जर्जर तारों और खंभों को बदलने की प्रक्रिया चल रही। इसके चलते आज से तीन जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।