फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के उत्थान के लिए चर्चा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक रविवार को रोडवेज बाईपास स्थित एक होटल में कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यादव समाज के साथ-साथ सर्व समाज के सामाजिक उत्थान, सामाजिक कल्याण राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सौहार्द सहित नौ बिंदुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महासभा कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक कर उन्हें लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। हमारी संस्था पर्यावरण सुधार के लिए कार्यक्रम चला रही है। उच्च शिक्षा के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कोचिंग के लिए समाज के लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। यादव रेजिमेंट महासभा को सम्मान दिलाए जाने के लिए संघर्ष जारी है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए महासभा विशेष कदम उठा रही है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि वह समाज के लिए कार्य कर सके। यादव महासभा अपने पुराने इतिहास को लिपिबद्ध करने के काम में भी लगा हुआ है। इस अवसर पर मनोज यादव, योगेश यादव, शिव कुमार यादव, लक्ष्मण यादव, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें