आजमगढ़। मंगलवार को दीवानी न्यायालय गेट पर एक अधिवक्ता को वाहन ने धक्का मार दिया था। इसके बाद अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने उन्हें आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत कराया। वहीं बुधवार को वाहनों की आवाजाही देख अधिवक्ता फिर आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगवाई। अधिवक्ताओं ने मांग की कि सुबह 10 बजे से पांच बजे तक इस मार्ग से बड़े वाहनों का प्रवेश रोका जाए। कोतवाल ने आश्वासन दिया तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए।