फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महाप्रबंधक बोले- रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में ना हो कोई कोताही

Sat, 30 Jul 2022 12:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह स्टेशन के प्रत्येक हिस्से में जाकर गहनता से अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह स्टेशन के प्रत्येक हिस्से में जाकर गहनता से अवलोकन किया। यात्री सुविधाओं में सुधार को देख उन्होंने संतुष्टि जताई। साथ ही और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।

विज्ञापन


कहा कि यात्री सुविधाओं में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी स्टेशन से निरीक्षण स्पेशल गाड़ी से रवाना हुए। वह वाराणसी-शाहगंज-आजमगढ़ रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन का निरीक्षण किया।

महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने अपने निरीक्षण के दौरान आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुख-सुविधाओं, टिकट काउंटरों, पीपी शेल्टर, आरसीसी बेंच, स्टालों, प्रतीक्षालयों, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, सामान्य यात्री लाउन्ज एवं उसमें बने एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल का गहन निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने रेलवे की एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत आजमगढ़ स्टेशन पर लगाए गए आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी एवं खिलौनों के स्टाल पर उत्पादों का ब्यौरा लिया। इस अवसर पर उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक व वाराणसी रामाश्रय पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा. अभिषेक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें