फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे अनाज की खेती का अधिक हो प्रचार प्रसार: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित केेंद्रीय योजनाओं के गवर्निंग बोर्ड व जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक हुई। गवर्निंग बोर्ड के सम्मुख सचिव आत्मा, उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि आत्मा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल योजना, इन-सीटू योजना, मिलेट्स पुनरोद्धार योजना, पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य व विभिन्न क्षमता के सोलर पंपों के स्थापन कराने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष में कृषि निदेशालय से विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। इसके कार्य के लिए गवर्निंग बोर्ड ने अनुमोदन कर दिया है। कृषि अधिकारियों को डीएम ने श्री अन्न की खेती का जनपद में और अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिया। जिससे कि किसान इसके बारे में जाने और अधिक क्षेत्रफल में श्रीअन्न की खेती करें। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, डीओ डॉ. गगनदीप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी हरिराज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें