फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले भी हुई है धर्मांतरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धर्मांतरण की कोशिश का यह पहला मामला नहीं है। हालांकि कार्रवाई के बाद भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कभी झाड़फूंक तो कभी विशेष प्रार्थना सभा के नाम पर जिले में धर्मांतरण की कोशिश की जाती रही है। कुछ माह पूर्व रौनापार थाना के बातन गांव में झाड़फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन की कोशिश में पुलिस ने पादरी समेत 8 को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 23 धार्मिक पुस्तकें बरामद हुई थी। गिरफ्तार आरोपी जौनपुर के मड़ियाहु थाना क्षेत्र में नवाबाद गांव का रहने वाला पन्नालाल था। नवंबर 2022 में सरायमीर थाने के चककोट (चकहवेली) कस्बा सरायमीर निवासी जितेन्द्र राम के घर में लोगो को बरगला कर धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। केरल का रहने वाला बीनू रघुनाथ अपने सहयोगियों साथ लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवा रहा था। यहां से 9 लोगों की गिफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें