आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना जांच रिपोर्ट के राहत देने वाले रहे। रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 191 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिवसों में कोरोना संक्रमण के मामले में और भी गिरावट दर्ज हो। कोरोना संक्रमितों के आकड़े में रविवार को भारी गिरावट आ गई है। तीन से छह सौ के बीच प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों पर रविवार को अचानक ब्रेक सा लगा नगर आया और जिले में कुल 191 नए संक्रमित मिले है। जिले के लिए यह अच्छी खबर है यदि ऐसे ही नए संक्रमितों का ग्राफ नीचे आ जाता है। वैसे प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या में कोई खास अंतर नहीं नजर आया है। बीते डेढ़ माह से जिले में कोरोना का संक्रमण भयावह स्थिति में है। मई माह की शुरूआत से तो एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का आकड़ा अचानक से इतना बढ़ गया था कि पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तीन से छह सौ के बीच जिले में प्रतिदिन संक्रमित मिल रहे थे। शासन-प्रशासन को कड़ाई करनी पड़ी और कोरोना कर्फ्यू तक लगाना पड़ा। इसके बाद भी शनिवार तक आकड़ों में कोई खास कमी नहीं आई थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मिलने वालों पॉजिटिव मरीजों का जो आकड़ा जारी किया वह जिले के लिए एक अच्छी खबर है। सीएमओ डॉ.एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को मात्र 191 नए संक्रमित सामने आए है। जबकि रविवार को भी 3582 लोगों की जांच हुई है। जिले में अब एक्टिव केस 4361 हो गया है तो वहीं अब तक कुल मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16558 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि जिले के लिए यह एक अच्छी खबर है, यदि दो चार दिन ऐसे ही नए संक्रमितों के मिलने का आकड़ा नीचे आया तो निश्चित तौर पर जिला जल्द ही कोरोन संक्रमण की चपेट से बाहर आ सकता है।