फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डेढ़ माह बाद भी नहीं दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी फैजान अहमद की फरिहा चौकी पर पुलिस बूथ के ठीक सामने कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। 23 जुलाई 2024 को दोपहर के समय करीब एक बजे दुकान का शटर गिराकर बिंद्राबाजार चले गए थे। जब वहां से करीब दो बजे लौटे तो दुकान का शटर उठा हुआ था। लॉक टूट गया था और उसमें रखा पूरा पैसा गायब था।
विज्ञापन

पीड़ित ने आसपास के लोगों से इस बारे में पूछा लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। पीड़ित ने बताया कि लॉकर में रखे 37 हजार 720 रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना फरिहा चौकी प्रभारी को दी तो उन्होंने किसी चार संदिग्धों के नाम बताने के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कही। पीड़ित किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं बता सका। जिसके कारण पीड़ित को पुलिस विभाग ने यह कहकर टाल दिया की तुम्हारे पैसे की खोजबीन हम अपने माध्यम से कर रहे हैं। जल्दी ही तुम्हारा पैसा बरामद करा देंगे। डेढ़ माह बीत जाने के बाद न तो उसका मुकदमा पंजीकृत हुआ और न ही उसके रुपये बरामद हुए। इसे लेकर पीड़ित ने फिर से तहरीर दी है। थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद यादव ने बताया कि अब तक मामले की जानकारी चौकी प्रभारी द्वारा हमें नहीं दी गई थी। अब हमें इस मामले की जानकारी पीड़ित द्वारा हुई है तो जांच करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें