फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र का ताला तोड़ नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अहरौला थाना क्षेत्र के गोपालगंज भदौरा बाजार स्थित एक जनसेवा केंद्र का चोरों ने ताला चटका कर हजारों की नकदी के साथ ही हजारों के सामान चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। जबकि बाजार वासियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश भी जताया। मोलनापुर गांव निवासी रामबदन पांडेय का भदौरा बाजार में जनसेवा केंद्र है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार को लॉकडाउन के चलते दुकान नहीं गया। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान खुली देखी तो उसे सूचना दी। रामबदन दुकान के अंदर का हाल देखा तो उसके होश उड़ गए। गल्ले में रखा 22 हजार रुपये नकद गायब था। इसके साथ ही तीन प्रिंटर, एक लैपटॉप, चार मार्फो फिंगर डिवाइस, सीपीयू हार्ड डिक्स, ईटॉप मोबाइल, लेमिनेशन मशीन, सहित अन्य उपकरण गायब थे। बताया कि चोरों ने लगभग सवा लाख के सामान व नकदी पर हाथ साफ किया है। पीड़ित ने घटना के बाबत स्थानीय थाने में तहरीर दे दी है। वहीं चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश रहा। लोगों का कहना था कि लगातार चोरीहो रही है और पुलिस लापरवाह बनी है। बाजार वासियों ने प्रदर्शन कर बाजार में हुई चोरी की घटनाओं के जल्द खुलासे की मांग की। चेतावनी भी दी कि यदि चोरी का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन करेेंगे। मालूम हो कि शुक्रवार की रात रामकृपाल चौबे की दुकान से चोरों ने नकदी व सामान समेत दो लाख के माल पर हाथ साफ किया था। वहीं अमरजीत मेडिकल स्टोर से पचास हजार की चोरी हुई थी। प्यारे लाल गुप्ता की दुकान से कुछ दिनो पूर्व चोरों ने तीन लाख का माल पार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें