फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी 40 वर्षीय राजनाथ यादव पुत्र राम निवास बुधवार को मुबारकपुर थाना अंतर्गत आझौली गांव के पास स्थित तमसा नदी पुल पर आया था। इसी दौरान वह नदी में नहाने लगा और डूब गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से उसे नदी में खोजने की कवायद भी किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नदी में डूबे राजनाथ की तलाश शुरू करा दिया। देर शाम तक राजनाथ नदी से बरामद नहीं हो सका था। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें