फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क पर ही युवक ने भर दी युवती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर ही युवक ने भर दी युवती की मांग
विज्ञापन

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शुक्रवार को बरदह थाना क्षेत्र के मुड़हर में किसी चिकित्सक के यहां दवा लेने गई थी। वह जैसे ही भरसारी गांव के पास पहुंची ही थी, तभी एक युवक ने युवती की मांग में जबरदस्ती सिंदूर भर दिया। कुछ लोगों ने बताया कि युवती की मांग में सिंदूर भरने वाला युवक युवती का प्रेमी है। बताया जा रहा कि युवती की शादी कहीं और होने वाली थी, जिसके विरोध में उसने घटना को अंजाम दिया है। युवती के द्वारा बरदह थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बरदह थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में युवती पक्ष द्वारा तहरीर प्राप्त कर ली गई है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है, जांचोपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें