फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से थमा अमृत सरोवर की खोदाई का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अमृत सरोवरों की खोदाई के काम में तेजी नहीं आ रही है। अधिकारियों की मॉनीटरिग में शिथिलता तो कभी बारिश इसमें बाधा बन रही है। यही वजह है कि अभी तक सरोवर के लिए तालाबों को चिह्नित करने का काम ही पूरा नहीं हो सका है। कई स्थानों पर कार्य शुरू होने के बावजूद अभी तक 10-15 प्रतिशत ही कार्य हो सका है। ऐसा तब है जब शासन की मंशा 15 अगस्त तक 150 अमृत सरोवरों का कार्य पूरा कराकर वहां झंडारोहण करने की है। आजादी की 50 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में 150 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है। जबकि जिला प्रशासन की ओर से कुल 203 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का कार्य चल रहा है। ऐसे अब इनका निर्माण पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त तक 150 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, लेकिन अभी तक एक भी तालाब का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। शासन ने मई माह में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के तालाबों को सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अभियान के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे में बारिश शुरू हो जाने से अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। विकास क्षेत्र रानी की सराय ब्लाक, पल्हनी, अहरौला समेत अन्य ब्लाकों में सरोवर का निर्माण किया जाना है। ऐसे में यहां 15 अगस्त तक अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण होना मुश्किल है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि डीसी मनरेगा, जिला पंचायती राज अधिकारी से लगायत सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया है कि अमृत सरोवर तालाब के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें