तीज पर्व को लेकर नगर के सहादतपुरा बाजार से पूजन की सामग्री खरीदतीं महिलाएं। संवाद
अखंड सौभाग्य के लिए विवाहित महिलाएं सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। रविवार को जिले के विभिन्न मंदिरों की सफाई की गई। नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सदर चौक, घास बाजार, भीटी सहित जिले के मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में महिलाओं ने शृंगार सहित विविध सामान की खरीदारी की। दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। फलों में तेजी का रुख रहा। महंगाई के बावजूद महिलाएं विधि विधान से करने के लिए उत्साहित दिखीं। नगर के सहादतपुरा की मीना सिंह, संध्या वर्मा, शीला देवी, सुनीता शर्मा का कहना था कि पूरे विधि विधान से व्रत रखती हैं। उनका मानना है कि मां पार्वती और भगवान शंकर निश्चित रूप से अखंड सौभाग्य की कामना पूरी करते हैं।