फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेरही में गई थी महिला, चोरों ने खंगाल डाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया बाढू का पुरवा गांव में चोर एक घर में छत पर लगी जाली को काटकर घुस गए और नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिए। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। गृहस्वामिनी तेरही में शामिल होने अपने मायके परिजनों के साथ गई थी।
विज्ञापन

अराजी देवारा करखिया बाढू का पुरवा गांव निवासिनी राजनंदनी पटेल के पिता की मौत हो गई थी। इनकी तेरही 8 फरवरी को थी। पिता की तेरही में शामिल होने के लिए राजनंदनी परिजनों के साथ घर पर ताला बंद कर अपने मायके गई हुई थी। इस बीच चोर छत पर चले जाली को काटकर अंदर घुसे और नकदी व जेवरात समेट कर फरार हो गए। घर वापस लौटने पर पीड़िता ने अंदर का हाल देखकर भौचक रह गई। चोर पूरा घर खंगाल डाले थे। पीड़िता के अनुसार घर में रखा सात हजार रुपये नकद के अलावा लगभग एक लाख कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए है। पीड़िता ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही मौका मुआयना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें