आँधीपुर गांव में ताड़ के पेड़ को विभाग ने बनाया विद्युत पोल।
- फोटो : AZAMGARH
अंबारी। फूलपुर के आंधीपुर गांव में बीते दिनों आई आंधी के चलते बिजली का पोल टूट गया। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार को रस्सी के सहारे ताड़ के पेड़ से बांध दिया। इससे ग्रामीणों को दुर्घटना का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी तार टूट कर रास्ते पर गिर सकता है। जिससे लोगों की जान जा सकती है। जेई निखिल शेखर ने कहा था कि दो से तीन दिन में पोल लगा दिया जाएगा लेकिन आज तक खंभा नहीं लगा। गांव के अरविंद यादव, विनोद यादव, अंबिका यादव, रविंद्र यादव, बेचू राजभर, राममूरत, बृजेश यादव आदि ने शीघ्र दूसरा पोल लगाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता शिवजी सिंह का कहना है कि गांव के लेेेखपाल द्वारा रिपोर्ट एडीएम के माध्यम से आएगी। इसके बाद बजट पास होगा। तब तक उसी तरह से आपूर्ति की जाएगी।