फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का विरोध करने पर पत्नी को चाकू घोंप कर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पूरब गांव में रविवार की देर रात नशे की हालत में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को भी चाकू मार लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवगांव कोतवाली के कंजहित गांव निवासी राम हरख ने इस मामले में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री हेमलता की शादी नौ साल पहले चेवार पूरब गांव निवासी राजू के साथ हुई थी। राजू नशे का लती है। नशाखोरी का विरोध करने पर अक्सर उसकी पुत्री से अक्सर मारपीट करता था। रविवार की रात राजू शराब पीकर घर आया। हेमलता ने आपत्ति जताई तो उसने चाकू से प्रहार करना शुरू कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद राजू ने खुद ने खुद को भी चाकू मार लिया। राजू जब हेमलता से मारपीट रहा था तो उसके दो नाबालिग बच्चे घटना देख रहे थे। पड़ोसियों ने इस बात की सूचना रामहरख को दी। पुलिस ने रामहरख की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें