बुढ़वा की बारात में नगर के पुरानी सब्जी मंडी पर राधा-कृष्ण और गोपियाें की लट्ठमार होली का प्रदर
आजमगढ़। फराशटोला स्थित बिहारी जी मंदिर से मंगलवार की शाम बजरंग दल गोला अखाड़ा की ओर से परंपरागत बुढ़वा की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में रथ पर सवार बुढ़वा अपनी दुल्हन के साथ हंसी-मजाक करते हुए आगे बढ़ रहा था, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान निकाली गई विभिन्न झांकियां में राधा-कृष्ण और गोपियों की लट्ठमार होली, शिव-पार्वती की झांकी तथा मां काली के रौद्र रूप विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बना रहा। बिहारी जी मंदिर से निकली बरात नगर के चौक, मातबरगंज, शंकर तिराहा, लालडिग्गी, पुरानी सब्जी मंडी, आसिफगंज, पुरानी कोतवाली और तकिया होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नगर भ्रमण पर निकली। पुरानी सब्जी मंडी के पास कृष्ण और गोपियों की लट्ठमार होली के नृत्य प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं मां काली के रौद्र नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके साथ ही शिव की मसाने की होली का प्रदर्शन भी लोगों को खूब भाया और दर्शक भावविभोर हो उठे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
बुढ़वा की बारात में नगर के पुरानी सब्जी मंडी पर राधा-कृष्ण और गोपियाें की लट्ठमार होली का प्रदर