फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शुक्रवार को हुई बारिश ने उमस और गर्मी से परेशान लोगों को सुकून दिया। दोपहर में हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया। वहीं शहर के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जनपद में रोजाना ही बदली छा रही है। लेकिन बारिश का दूर तक नामोनिशान नहीं रहा। लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। शुक्रवार की सुबह ही मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दोपहर से बादल बरसना शुरू हुए तो पूरे दिन बरसते रहे। बारिश होने से गर्मी और उमस से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिसके कारण लोग पानी के बीच से होकर गुजरने को विवश हुए। शहर के निचले इलाकों बदरका, तकिया, आसिफगंज, रैदोपुर में पानी भर जाने से लोगों को खासी परेशानी हुई। उसी जलभराव के बीच लोगों का आना-जाना जारी रहा। पानी कई मकानों और दुकानों में भी घुस गया। ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों को हुई। इसके अलावा कई क्षेत्रों में कीचड़ और फिसलन ने भी लोगों को दिक्कत में डाला। कई बाइक फिसली और बाइक सवार घायल हुए। लोगों ने बताया कि नाले नालियों कीसही तरीके से सफाई नहीं कराए जाने से जलभराव से लोग दोचार हुए। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवाना खुर्द गांव में शुक्रवार को दिन में हुई बरसात के दौरान बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत चार लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। गांव निवासिनी रेशमी 45, श्यामा देवी 46, गगन 25 व किरन 30 शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज बरसात शुरू हो गई। अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरी और चारों झुलस गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रेशमी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य झुलसे लोगों को इलाज के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पति ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें