फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में एक मीटर छह सेमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी एक बार फिर उफना गई है। विगत 24 घंटे में नदी के जलस्तर में एक मीटर छह सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिसके कारण क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिसके कारण लोगों का आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि अभी बाढ़ का पानी हटा ही था कि फिर बाढ़ से गांव घिरना शुरू हो गए हैं। दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। गांवों में चारों ओर पानी भरना शुरु हो गया है। चक्की, देवारा खास राजा, बांका, बूढ़नपट्टी, शाहडीह आदि गांव पानी से घिरे हैं। चक्की, मानिकपुर, शाहडीह के लोग नाव के सहारे आ जा रहे हैं। शनिवार को घाघरा का जलस्तर बदरहुंआ पर 70.74 मीटर था जो रविवार को 106 सेमी बढ़कर 71.80 मीटर हो गया, बदरहुंआ पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर है और अधिकतम 72.98 मीटर है। इसी तरह डिघिया पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। डिघिया नाले पर शनिवार को 70.11 मीटर था जो 98 सेमी बढ़कर रविवार को 71.09 मीटर हो गया। शनिवार से ही जलस्तर बढ़ना शुरु हो गया है। जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर लोगों की दुश्वारियां बढ़नी शुरू हो गई हैं। वहीं गांवों में अभी तक ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरिन की गोली का वितरण शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें