लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार दो दिन से घट रहा है। घाघरा का जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों उर्दिहा, देवारा खास, गांगेपुर, परसिया, सहबदिया में कटान तेज हो गई है। घाघरा के किनारे बसे गांवों के किसानों की जमीन नदी में विलीन होती जा रही है। घाघरा नदी में 24 घंटे में बदरहुंआ पर 10 सेमी तो डिघिया पर भी आठ सेमी घटाव दर्ज किया गया। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। बृहस्पतिवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.88 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 10 सेमी घटकर 70.78 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर बृहस्पतिवार को जलस्तर 70.27 मीटर था जो शुक्रवार को 08 सेमी घटकर 70.19 मीटर हो गया। उर्दिहा गांव के ओम प्रकाश, राम भजन, राम लखन, फूलमती, कलंदर,ओमप्रकाश, निर्मला, नरसिंह, उमेश, सुरेश, मनोज, अच्छेलाल, रमाकांत, शंकर, अशोक, हरकेश आदि किसानों की जमीन घाघरा में कटती जा रही है। वहीं परसिया गांव के भजुराम, हरिराम, विशाल, रामलाल, सुदामा, तीर्थराज आदि किसानों की जमीन घाघरा में कटकर विलीन होती जा रही है।