फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, जिले में पहुंचा कोरोना का टीका

विज्ञापन
कोविड-19 जनपद स्तरीय वैक्सीन भंडार का उद्घाटन करते सीएमओ डा.एके मिश्र। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली खेप बृहस्पतिवार को जिले में पहुंच गई। पहले चरण में 16089 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण होना है लेकिन जिले को वैक्सीन की कुल 19320 डोज मिली है। कोरोना की वैक्सीन वाराणसी से जिला अस्पताल परिसर में बने वैक्सीन भवन में पहुंची जहां स्थापित आईएलआर में वैक्सीन सुरक्षित रखवा दी गई। वैक्सीन का वितरण शुक्रवार को टीकाकरण वाले केंद्रों पर किया जाएगा जबकि शनिवार को 21 की जगह अब अब मात्र चार केंद्रों पर ही टीकाकरण होगा। कोविड-19 का असर जिले में मार्च 2020 में देखने को मिला था। इसके बाद के चार से पांच माह कोरोना संक्रमण चरम पर रहा। वर्तमान में कोरोना का असर काफी कम हुआ है। लोग कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को लोगों का इंतजार खत्म हो गया और कोरोना वैक्सीन की 19320 डोज जिले को मिल गई। वाराणसी से विशेष वाहन से आई वैक्सीन को जिला अस्पताल के नवनिर्मित वैक्सीन कक्ष के आईएलआर में सीएमओ डॉ. एके मिश्रा और एसीएमओ डा. संजय की देखरेख में सुरक्षित रखवा दी गई। शुक्रवार को वैक्सीन टीकाकरण केंद्रों पर भेजी जाएगी जहां 16 जनवरी को प्रथम चरण का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। शासन ने पहले 16 जनवरी को 21 केंद्रों पर टीकाकरण की अनुमति दी थी लेकिन अब इसमें संशोधन कर दिया गया है। एसीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि अब मात्र चार केंद्रों पर ही टीकाकरण होगा। इनमें राजकीय मेडिकल कालेज, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी बिलरियागंज और सीएचसी लालगंज शामिल है। पहले दिन इन चारों केंद्रों पर 100-100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल के मऊ जिले में भी चार और बलिया में तीन केंद्रों पर 16 जनवरी को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें