फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवि को मिली बीएएलएलबी पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से बीएएलएलबी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स की मान्यता मिल गई है। अब इसी सत्र 2025-26 से कक्षाएं संचालित होगी। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के नेतृत्व और प्रो. अशहद अहमद व उनकी टीम के प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी। कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और जनपदवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अब छात्रों को विधि की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 से 30 अगस्त तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें