फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चौक पर ट्रेलर का डीजल हुआ खत्म, लगा जाम

विज्ञापन
19 फरिहा चौक पर खड़ा ट्रेलर। संवाद
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद से आजमगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रेलर का बुधवार की शाम अचानक फरिहा चौक पर डीजल खत्म हो गया। इससे ट्रेलर बीच सड़क पर खड़ा हो गया। बीच सड़क पर ट्रेलर के रुकते ही चौक के चारों तरफ लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों ने बताया कि ट्रेलर के बीच सड़क पर खड़े हो जाने से आम नागरिक को जाम में फंसने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर में डीजल डालकर चौक से हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें