फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उपयोग से पहले ही शौचालय हो गया जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के सजनी गांव में साधन सहकारी समिति पारा मिश्रौली परिसर में बने शौचालय उपयोग से पहले ही जर्जर हो गए है। लाखों की लागत से बने इस शौचालय के फर्श और नींव धंस गए है। जबकि छह से दीवार क्रेक होकर फट रही है। वित्तीय वर्ष 2020-021 में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसका उपयोग कभी नहीं हो सका है। अंदर फर्श टूटकर जमीन में धंस गया है। शौचालय की यह दशा विभाग के घटिया निर्माण की हकीकत है। सरकारी धन की पूरी तरह से बंटरबांट की गई है। शौचालय प्रयोग के लिए लगे संसाधन पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुके हैं। इतना ही नहीं इस शौचालय की देखरेख के लिए समूह को सौंप दिया गया है। जिसमें समूह के लोगों को ग्रामसभा निधि से पैसा भी जारी हो जा रहा है। स्थानीय लोग सोशल मीडिया के जरिए अधिकारियों तक समस्या को पहुंचा रहे हैं। मजे की बात यह कि अधिकारी इस पर मौन साधे हैं। वह अपने मातहतों से ही इसकी जानकारी ले रहे हैं। बीडीओ विनोद कुमार बिंद ने ऐसी किसी जानकारी के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि यदि ऐसा है तो ग्राम सभा स्तर से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अहरौला क्षेत्र के सजनी साधन सहकारी समिति पारा मिश्रौली के परिसर में बना सार्वजनिक शौचालय का धंस?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें