अजमतगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मालटारी द्वितीय का शनिवार रात में ताला चटका कर चोरों ने सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापिका ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्राथमिक विद्यालय मालटारी द्वितीय का अज्ञात चोरों ने ताला चटका कर विद्यालय से द गैस सिलेंडर, सीलिंग फैन, खेलकूद सामग्री आदि लेकर फरार हो गए। सुबह स्कूल का ताला टूटा देख ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिक रामरती देवी को सूचित किया। सूचना पर प्रधानध्यापिक मौके पर पहुंची और प्रधान सोनू सोनकर को भी मौके पर बुला लिया। घटना के बाबत प्रधानाध्यापिक ने घटना की तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।