फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों की प्रतिभा किसी से कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। उच्च प्राथमिक विद्यालय माहुल परिसर में शुक्रवार को ब्लाॅक स्तरीय बाल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें अहरौला ब्लॉक के चारों मंडलों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों की 50 और 100 मीटर की लंबी दौड़, भाला फेंक, ऊंची कूद, खो खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेल कराए गए। बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए एसडीएम ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। सरकारी विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। संचालन पन्नालाल यादव ने किया। इस मौके पर परवेज अहमद, विनय पांडेय, अरविंद सिंह, मधु सिंह, इंद्रेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें