कल्होरा धाम में नवनिर्मित नंदी महाराज की मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कराते आचार्य व श्र
अहरौला। सोमवार को पौराणिक कल्होरा धाम में भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज की नवनिर्मित मूर्ति की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। वैदिक विधि-विधान के अनुसार आचार्य महातम चौबे एवं प्रवीण पांडेय ने प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कराया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने दुर्गा-शंकर एवं सीताराम के संकीर्तन में भाग लिया। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। कर्मकांड के विद्वान बलराम तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं का आह्वान कराया। मूर्ति स्थापना का संकल्प कई वर्ष पूर्व उमेश चौधरी एवं विशाल चौधरी ने लिया था, जो पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर पूर्ण हुआ। इस अवसर पर आश्रम के महंत दुलार दास, छोटेलाल गौड़, अनिल गिरी, अमरनाथ पांडेय, राकेश तिवारी, बलराम तिवारी तथा व्यवस्थापक ऋषि दुर्वासा दत्तात्रेय चंद्रमा ऋषि विकास समिति, आजमगढ़ के सदस्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद