फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी निर्माण कर आत्म निर्भर बन रहीं समूह की दीदियां

विज्ञापन
ठेकमा में कृष्णा आजीविका मिशन के तहत चुड़ियां बनाती महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
ठेकमा। ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में ठेकमा समूह के दीदियों ने भीरा में चूड़ी का निर्माण कर रही हैं और स्वावलंबन आत्मनिर्भरता की मिशाल पेश कर रही है। महिलाओं ने मातृशक्ति राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत फैंसी चूड़ी निर्माण का प्रशिक्षण लिया है। कृष्णा समूह ठेकमा के सुधा देवी कहती हैं कि पति के देहांत के बाद घर में दाने-दाने को मोहताज थे। लेकिन सामूहिक चूड़ी निर्माण विपणन से आय अर्जन डूबते हुए को तिनके का सहारा बनी है। विभिन्न प्रकार की फैंसी चूड़ियां बाजार में अच्छे दामों पर बिक जाती हैं तथा इसमें लागत शुल्क भी अधिक नहीं होता तथा माल खराब होने का भी खतरा नहीं रहता। स्वयं सहायता समूह से आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें