फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्री मांग पत्र के जरिए व्यवस्था की कमियों को किया उजागार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को एसपी को नौ सूत्री मांग तपत्र सौंपा गया। जिसमे मेंहनाजपुर थाने में महिला द्वारा जहर खाकर जान देने के मामले दोषियों के खिलाफ काईवाई की मांग की गई। संस्थान सचिव डा पूनम तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिलाएं तभी थाना-चौकी पहुंचती है जब समझौता की गुजांइश खत्म हो जाती है लेकिन वहां पर उन्हे न्याय से वंचित रखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेंहनाजपुर थाने में महिला ने जहर खाकर जान दे दी। उक्त प्रकरण में दोषी अभियुक्त के साथ संबंधित पुलिस कार्मिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 166-ए के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। संस्थान द्वारा मांग की गई कि सभी थानों पर प्राथमिकता के तौर पर महिलाओं की बात सुनी जाए और तत्काल शिकायती पत्र के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हो। पुलिस द्वारा सुलह-समझौता के माध्यम से शिकायतों को कमजोर किया जाता है, जो महिलाओं के प्रकरण को प्रभावित करते है, सुलह-समझौता का कार्य पीड़िता के स्वविवेक पर छोड़ा जाए। महिलाओं से संबंधित मामले को महिला थाने पर ही प्राथमिकी दर्ज कराने की व्यवस्था लागू की जाए। यहीं नहीं, किसी महिला के प्रकरण को सुलझाने का अधिकार चौकी इंचार्ज को न दिया जाए, उच्च महिला पुलिस अधिकारी ही महिलाओं के प्रकरणों का निस्तारण करें व पर्वो के मद्देनजर एंटी रोमियो अभियान को फिर से चलाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ मनीषा मिश्रा, रश्मि डालमिया, डॉ नेहा दुबे, निमिषा अग्रवाल, सुधा तिवारी, अंशु अस्थाना आदि मौजूद रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें