फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कर्बला की कुर्बानियों का हुआ बयान शायरों ने पेश किया नजराने अकीदत

विज्ञापन
मेजवां गांव में मजलिस को संबो​धित करते मौलाना। संवाद
विज्ञापन
मेजवां। शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव स्थित इमाम बारगाह में बृहस्पतिवार को मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें मौलाना वसी मोहम्मद खां, इमामे जुमा चमावा ने मजलिस को खिताब करते हुए इंसानियत, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। मौलाना ने कहा कि अलग-अलग धर्म और देशों के बावजूद इंसानियत सबसे ऊपर है। हर धर्म शांति, प्रेम और मानवता का पैगाम देता है। मौलाना ने कर्बला की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यजीद इस्लाम को समाप्त करना चाहता था, लेकिन इमाम हुसैन और उनके साथियों ने छह महीने के मासूम बच्चे से लेकर 86 साल के बुजुर्ग तक अपनी कुर्बानी देकर इस्लाम की हिफाजत की। उन्होंने जब इमाम हुसैन और हजरत अली अकबर के मसायब बयान किए तो इमाम बारगाह में मौजूद अकीदतमंद भावुक हो उठे और माहौल गमगीन हो गया। मजलिस से पूर्व शायरों ने मौला की बारगाह में नजराने अकीदत पेश किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. समर ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया, जबकि निजामत का संचालन हुसैन ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें