फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों के नायिका अधिकारी के रुप में छात्राओं ने निभाई भूमिका

विज्ञापन
सरायमीर थाने पर सुनवाई करती कुमारी मस्कान जयसवाल। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में मिशन शक्ति के तहत ‘नायिका’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत शुक्रवार को छात्राओं ने को विभिन्न विभागों के अधिकारी के रूप में तैनात किया गया। डीएवी पीजी कालेज की श्रेया शर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, तृप्ति यादव ने जिला महिला अस्पताल की सीएमएसके रूप में काम किया। अग्रसेन कन्या पीजी कालेज की अनामिका राय को डीआईओएस कार्यालय, ग्राम्य विकास विभाग में डीएवी की सुमन मौर्या, बेसिक शिक्षा विभाग में अग्रसेन पीजी कालेज की छात्रा मीनू यादव, युवा कल्याण विभाग में जीजीआईसी की अनुवेशिका गुप्ता, पंचायती राज विभाग में जीजीआईसी की नंदिनी सोनी, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अग्रसेन इंटर कालेज की खुशी गोंड़ को बनाया गया। महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने बताया कि इसका मकसद छात्राओं को प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारियों से परिचित कराने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें