फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इथोपिया में बंधक बने लोगों के परिजनों ने लगाई डीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इथियोपिया में बंधक बने लोगों के परिजनों ने सोमवार को डीएम विशाल भारद्वाज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने डीएम के जरिए शासन से गुहार लगाई कि शासन इथोपिया में फंसे लोगों को सकुशल घर वापस लाए। जिले के तीन लोग इथियोपिया में नौकरी करने गए थे। जहां पैसा मांगने पर कंपनी मालिक ने उनका पासपोर्ट व वीजा जब्त कर उन्हें बंधक बना लिया। मालिक ने सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया है। बंधक बने चार लोगों में तीन आजमगढ़ के हैं। जिसमें बेलकुंडा के संजय कुमार मिश्र, चंदाभारी के राज बहादुर चौबे, जूड़ा रामपुर के संदीप सिंह और बलिया के जनऊपुर के धर्मेंद्र यादव शामिल हैं। डीएम से मिलने पहुंचे संजय मिश्रा के बेटे मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि इथोपिया में उनके पिता को कंपनी के मालिक ने बंधक बना लिया है। हमारी सरकार और जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द पिता की वतन वापसी कराए। वहीं इथियोपिया में बंधक राज बहादुर चौबे की बेटी रूपाली और पत्नी ने भी डीएम से मुलाकात कर न्याय की गुहार की है। कहा कि सरकार उनके पिता को भारत लाए। बंधक बनाए गए संदीप सिंह के पिता विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सरकार और प्रशासन जल्द से जल्द मेरे बेटे का भारत लाए। हम लोग बहुत घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें