फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कोरम पूरा नहीं होने से कोटे की दुकान का नहीं हो सका चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के दनियालपुर गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान रेखा देवी की अध्यक्षता में कोटे की दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक की गई। कुल मतदाताओं के सापेक्ष पांच प्रतिशत संख्या बल बैठक में न होने से दुकान चयन की अगली तारीख आठ जुुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन

चार महीने से निलंबित कोटे की दुकान के चयन के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय में बैठक की गई। इसमें बीडीओ द्वारा नामित टीम में एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव, एडीओ कोऑपरेटिव वीर बहादुर यादव, ग्राम सचिव पूजा यादव, संतोष यादव, चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए पहुंचे थे।
गांव के कुल मतदाताओं का पांच प्रतिशत संख्या बल होने पर ही चुनाव प्रक्रिया शुरू होनी थी। गांव में कुल 954 मतदाता हैं इसके हिसाब से 191 की संख्या होनी चाहिए थी लेकिन मौके उपस्थित रजिस्टर पर कुल 178 लोग ही हस्ताक्षर किए। संख्या पूर्ण न होने पर एडीओ पंचायत ने बताया कि कोट की दुकान के चुनाव को संख्या बल पूरा न होने पर अगली तारीख आठ जुलाई को रखी गई है। दनियालपुर गांव के कोटे की दुकान अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के नाम थी। चार महीने पूर्व अनियमितता के चलते निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें