फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंखों में जलन और दर्द की समस्या बढ़ी

विज्ञापन
20 मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में मरीज को देखते डा. रजनीश सेठ। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। बदलते मौसम में बुखार-जुकाम के बाद लोगों की आंखों में समस्या हो रही है। एडिनोवायरस की वजह से आंखों में वायरल कंजक्टिवाइटिस की परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही है। आंखों में जलन और दर्द की वजह से मरीज अस्पताल दवा लेने पहुंच रहे हैं। मंडलीय अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रोजाना वायरल कंजक्टिवाइटिस के 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। आंखों में एक पारदर्शी पतली झिल्ली, कंजिक्टिवा होती है। जो पलकों के अंदरूनी और आंखों की पुतली के सफेद भाग को कवर करती है। इसके संक्रमित होने से ही आंखें लाल हो जाती हैं। समय पर पहचान और इलाज न होने पर यह रोग गंभीर होकर कॉर्नियल अल्सर में बदल सकता है। जिससे स्थायी दृष्टि हानि हो सकती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. रजनीश सेठ ने बताया मौसम में बदलाव होने से वायरल कंजक्टिवाइटिस की दिक्कत आंखों में बढ़ रही है। इन दिनों संक्रमित मरीज से बचाव करें। आंखें लाल होने पर तुंरत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें