फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हत्या कर कुएं में शव फेंकने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के करौंजा गांव स्थित कुएं से 23 अप्रैल को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान 25 अप्रैल को सच्चिदानंद यादव ने अपने पुत्र पवन यादव के रूप में की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पवन ने करौंजा निवासिनी पूजा से प्रेम विवाह किया था। यहीं वह किराये के मकान में उसके साथ रहता था। पिता ने अपनी बहू पूजा के साथ ही उसके पिता व भाई पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पूजा को 30 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने एक और नामजद आरोपी अंगद को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें