फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां फोर्स के हटते ही खुल जाता है कंटेनमेंट जोन का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना पॉजिटिव मरीज वाले क्षेत्र को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर रखा है। लेकिन इन कंटेनमेंट जोन में कई ऐसे हैं जो फोर्स के हटते ही खुल जाते हैं और सील करने के लिए लगाए गए बांस-बल्ली को लोग हटा कर सामान्य रूप से आवाजाही करते हैं। कंटेनमेंट जोन में बांस-बल्ली लगा कर जहां बैरिकेट किया गया है वहां दिन में तो फोर्स तैनात रह रही है, जिसके चलते दिन में तो लोग अपने घरों में ही दुबके रह रहे हैं लेकिन शाम पांच बजे के बाद फोर्स के हटते ही कई कंटेनमेंट जोन की बैरिकेड भी खुल जा रही है और लोग सामान्य रूप से आवाजाही कर रहे हैं। जिला प्रशासन की कंटेनमेंट जोन की सारी व्यवस्था कुछ कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह से हवा-हवाई साबित हो रही है। ऐसा ही कुछ नजारा बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें