फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शुरुआती दौर में ही पंजीकरण की रफ्तार सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एक मुश्त समाधान योजना के तहत जनपद में उपभोक्ताओं के पंजीकरण की रफ्तार काफी सुस्त चल रही है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मात्र 2799 उपभोक्ताओं का ही ओटीएस के तहत पंजीकरण हो पाया है। एक मुश्त समाधान योजना के तहत एक किलोवाट से लेकर छह किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को बिजली बिल सरचार्ज में 50 प्रतिशत से लेकर शत प्रतिशत तक छूट दिया जाना है। जिले में 6.90 लाख उपभोक्ताओं में से 25 प्रतिशत ही ऐसे उपभोक्ता हैं, जो नियमित बिलों का भुगतान करते हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आजमगढ़ प्रथम सर्किल में 1534 और द्वितीय में 1265 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया। इस संबंध में पूछे जाने पर अधीक्षण अभियंता प्रथम सुशील कुमार आर्या ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। दीपावली पर्व के कारण पंजीकरण कम हुए लेकिन अब पंजीकरण बढ़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें