फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ से भवन का मलवा हटाने का प्रेक्षक ने दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद, प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर प्रथम, महुला सहित कई बूथों का बृहस्पतिवार को प्रेक्षक नीलकंठ टीकम ने निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर का निरीक्षण करने के दौरान प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि जो पुराना जर्जर भवन गिराया गया है, उसके कुछ मलवे शेष है उसको तत्काल हटा दिया जाए। परिसर की साफ-सफाई करने का भी निर्देश दिया। बूथ पर उन्होंने बीएलओ से पूछा कि कोई ऐसे मतदाता हैं जो व्हीलचेयर से मतदान करने आते हैं तो बीएलओ ने बताया कि उनके घर जाकर ही बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। पुराने जर्जर भवन के स्थान पर नए भवन में मतदान केंद्र बनाने की जानकारी मतदाताओं को दिया जाय। मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। मतदान के दिन कोई भी बाहरी व्यक्ति मतदान केंद्र के अंदर न आने पाए। अंजान शहीद और महुला बूथ पर साफ सफाई कराने और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि मतदान के दिन मतदान कर्मियों को कोई परेशानी ना हो। जीयनपुर में मतदाता संतोष चौरसिया से मतदान के बारे में पूछताछ किया तो उन्होंने बताया यहां पर मतदान शांतिपूर्वक होता है। इस मौके पर रजिस्टार कृपाशंकर, सीओ महेंद्र नाथ शुक्ला, अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय, प्रधानाध्यापक जितेंद्र पांडेय, सुरेंद्र चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें