फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की लापरवाही ने छीन लिया बच्चे के आंखों की रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से एक बच्चे के दोनों आखों की रोशनी गायब हो गई है। परेशान हाल परिजनों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीएमओ ने जांच करा कर कार्रवाई की बात कही है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कोंहड़ी बुजुर्ग गांव निवासी मनोज ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके 10 वर्षीय पुत्र सौरभ के आंखों में कुछ दिक्कत हुई। उसकी दोनों आंख लाल हो गई थी। इस पर पिता मनोज उसे लेकर बिलरियागंज कस्बा के नया चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचा। चिकित्सक ने आंख में डालने के लिए कुछ ड्राप व खाने को दवाएं लिख दी। दवा लेकर मनोज घर पहुंचा और बच्चे की आंख में दवा डाल दी। दवा आंख में पड़ते ही सौरभ की आंखों में तेज दर्द होने लगा। इस पर मनोज पुन: पुत्र को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने कुछ दवाओं को बदल दिया। जैसे ही दूसरी बार लिखी गई दवाओं को डाला गया बच्चे की आंख से सफेद पदार्थ निकलने लगा। इसके बाद मनोज फिर पुत्र को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा तो उन्होेंने कुछ भी कर पाने से इंकार कर दिया। मनोज पुत्र को लेकर जिला अस्पताल गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बच्चे की दोनों आंख खराब हो गई है और उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद मनोज बुधवार को अपने बच्चे को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते उसके बच्चें के दोनों आंखों की रोशनी चली गई है। पीड़ित ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मामला हमारे संज्ञान में आया है। किसी ने इस बाबत मुझे फोन से सूचना दी है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि संबंधित डॉक्टर दोषी होगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. आईएन तिवारी, सीएमओ, आजमगढ़। - मनोज गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें