फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटा कर बदमाशों ने बाइक व मोबाइल छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीटी गांव के पास बुधवार की रात बदमाशों ने एक युवक को तमंचा सटा कर बाइक व मोबाइल लूट लिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के बंदा गांव निवास सुरेश यादव पुत्र प्यारेलाल अपने बहन को मेंहनगर छोड़ने गया था। रात दस बजे वह घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह भीटी गांव के पास पहुंचा दो बदमाशों ने उसे असलहा सटा कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने बाइक व मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने राहगीरों की मदद से सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें